Finest Stoic Quotes In Hindi (स्टोइक उद्धरण हिंदी में)

Today's Friday • 1 min read

स्टोइकवाद (Stoicism) एक प्राचीन यूनानी दर्शन है, जिसकी नींव सिटियम के ज़ेनो ने एथेंस में रखी थी।

स्टोइकवाद मानता है कि संसार में एकमात्र वास्तविक अच्छाई सदाचार (virtue) है, और बाकी सब चीज़ें इसके आगे गौण हैं। स्टोइक विचारकों के अनुसार हमें बाहरी चीज़ों के प्रति अनासक्त रहना चाहिए, क्योंकि ये क्षणभंगुर हैं और हमारे नियंत्रण से बाहर हैं।

स्टोइक जीवन का मूल लक्ष्य चार प्रमुख सद्गुणों को अपनाना है: विवेक, संयम, न्याय, और साहस।

[हम इस पृष्ठ को समय-समय पर अपडेट करते रहते हैं. नई जानकारियों के लिए यहाँ दोबारा ज़रूर आएँ.]

Stoic Quotes In Hindi
स्टोइक उद्धरण हिंदी में

यदि आपके पास जो कुछ है वह आपको कम लगता है, तो भले ही आप पूरी दुनिया के मालिक बन जाएँ, आप दुखी ही रहेंगे।- सेनेका

एक सुखी जीवन के लिए बहुत कम साधनों की ज़रूरत होती है, और वह सब पहले से ही आपके भीतर है, आपकी सोच के ढंग में। – मार्कस ऑरेलियस

मनुष्य चीज़ों से परेशान नहीं होता, बल्कि उनके प्रति अपने नज़रिये से होता है। – एपिकटीटस

जीवन उन लोगों के लिए बहुत छोटा और बेचैनी भरा होता है, जो अतीत को भूल जाते हैं, वर्तमान की उपेक्षा करते हैं, और भविष्य से डरते हैं। – सेनेका

यदि कोई काम सही नहीं है, तो उसे मत करो। यदि कोई बात सच नहीं है, तो उसे मत बोलो। – मार्कस ऑरेलियस

परिस्थितियाँ मनुष्य को बनाती नहीं हैं, वे केवल उसे खुद से रूबरू कराती हैं। — एपिकटीटस

याद रखें, जो चीज़ें हमारे नियंत्रण से बाहर हैं, हम उन्हें जितना अधिक महत्व देंगे, हमारा अपने ऊपर उतना ही कम नियंत्रण रह जाएगा। — एपिकटीटस

कब तक आप खुद से श्रेष्ठता की मांग करने में देर करेंगे? कब तक आप उस विवेक की अनदेखी करेंगे जो सही और गलत में भेद करता है? आपको वे सिद्धांत मिल चुके हैं जिन्हें आपको अपनाना चाहिए, और आपने उन्हें स्वीकार भी किया है। फिर आप किस शिक्षक की प्रतीक्षा में हैं कि वह आकर आपका सुधार करे?— एपिकटीटस

मनुष्य को भय, आशा या किसी बाहरी प्रभाव से मुक्त होकर केवल सदाचार को ही अपना लक्ष्य बनाना चाहिए। वास्तविक सुख केवल इसी में निहित है। — ज़ीनो

आपका नियंत्रण केवल अपने मन पर है, बाहरी घटनाओं पर नहीं। इस बात को गहराई से समझें तो आपको असली शक्ति मिल जाएगी। — मार्कस ऑरेलियस

जिसे हम किस्मत कहते हैं, वह केवल तैयारी और अवसर का मिलन है। ― सेनेका

एक अच्छा इंसान कैसा होना चाहिए, इस पर बहस में और समय नष्ट मत कीजिए. वैसा बनकर दिखाइए। — मार्कस ऑरेलियस

यदि आपकी अपनी भलाई आपके लिए सचमुच मायने रखती है, तो जब तक आपके पास सामर्थ्य है, अपने उद्धारक खुद बनिए। — मार्कस ऑरेलियस

मैं केवल तभी बोलता हूँ जब मुझे पूरा विश्वास हो जाए कि जो मैं कहने जा रहा हूँ, उसका अनकहा रह जाना बेहतर नहीं होगा। — केटो

हमारी सबसे बड़ी भूल यह है कि हम सोचते हैं कि मृत्यु हमारे आगे है। मृत्यु का बहुत बड़ा हिस्सा तो पहले ही घट चुका है। जो समय बीत चुका है, उस पर अब मृत्यु का ही अधिकार है। — सेनेका

• • •

√ कृपया इसे किसी के साथ शेयर करें।

» You deserve happiness! Choosing therapy could be your best decision.

...